Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मौसा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज

 

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 13 साल की किशोरी को घर में उसका मौसा ही हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जब अल्ट्रासाउंड हुआ और उसके गर्भवती होने का पता चला तो मौसी के होश उड़ गए। किशोरी ने पूछताथ के दौरान मौसा का नाम बताया। बाद में पीडि़ता की काउंसलिंग कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 26 साल के आरोपित मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता अपनी मौसी के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। किशोरी का परिवार बिहार में रहता है। पांच-छह साल पूर्व मौसी उसे पढ़ाने की बात कर अपने साथ दिल्ली ले आई थी। तभी से वह उनके साथ रह रही थी। पीडि़ता के मुताबिक कुछ माह पूर्व उसके मौसा ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ नहीं बताने की उसे धमकी भी दी। आरोपित मौका लगते ही वारदात को अंजाम देता था। इस बीच मंगलवार रात को किशोरी के पेट में तेज दर्द होने लगा। मौसी उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टरों को शक हुआ कि वह गर्भवती हो सकती है। अल्ट्रासाउंड किया गया तो डॉक्टरों का शक यकीन में बदल गया। किशोरी से पूछताछ करने पर उसने सारी बात अपनी मौसी को बता दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपित मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।