Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छठ घाटों पर स्वाती सिंह को पाकर गदगद हुए व्रती

-व्रती महिलाओं ने मंत्री के माथे पर सिंदूर लगा दिया आशीष

लखनऊ। छठ पर्व पर सुबह से सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में घाटों की व्यवस्था में लगीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने शाम को घाटों पर जाकर व्रती महिलाओं व उनके परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी।

मंत्री को अपने बीच पाकर पूजा में लगे लोग गदगद हो गये। हर वर्ष की तरह मंत्री स्वाती सिंह ने इस वर्ष पर भी विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों पर चाय आदि की व्यवस्था कर रखीं थी।

दोपहर बाद से ही स्वाती सिंह घाटों का जायजा लेने लगीं। तेलीबाग, अर्जुनगंज, नीलमथा आदि जगहों पर जाकर वह व्रती महिलाओं से मिलीं।

इसके साथ ही कुछ जगहों पर पहले से चल रहे कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। कई जगह व्रती महिलाओं ने उनके लंबा सिंदूर माथे पर चढ़ाया हुआ सिंदूर भरा और विजयी होने का आशीर्वाद दिया। कई जगह महिलाएं उनके साथ फोटो भी खिंचवाती रहीं।

स्वाती सिंह ने कहा कि छठ घाटों के लिए शुरू से ही साफ-सफाई और मरम्मत का काम करती आयी हूं। यह हमारे लिए राजनीति नहीं आस्था का केन्द्र है।

इसी कारण मैंने प्रयास कर कानपुर रोड स्थित तालाब को छठ पूजा स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग से 48.92 लाख रुपये स्वीकृत कराए।