Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग और 11 को आएंगे नतीजे

 

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।

दिल्ली में निर्वाचन सदन में सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होगा। अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होगी। नामांकन 21 जनवरी तक कर सकते हैं। नामांकन की जांच 22 जनवरी को होगी। 24 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 8 फरवरी तारीख को होगा। नतीज़े 11 फरवरी मार्च को आयेंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता हैं। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, जिसमें से 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 269 स्थानों में 37760 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है।