Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बने विश्वेषण हेगड़े, निर्विरोध हुआ चयन

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह बार विधायक रहे विश्वेषण हेगड़े बुधवार को कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके अलावा किसी और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस कारण विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को निर्विरोध स्पीकर चुना गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व की पसंद के आधार पर विश्वेश्वर को कर्नाटक का स्पीकर चुना गया है। बता दें कि राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार के गिरने के बाद विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही स्पीकर के नाम को लेकर चर्चा गर्म थी।

स्पीकर के पद को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता केजी बोपैया का नाम सबसे आगे था। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी बोपैया को ही स्पीकर बनाए जाने के पक्ष में थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के फैसले ने सारे कयासों को पलटकर रख दिया।

अंतिम समय में भाजपा विधायक विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया और उनके अलावा इस पद पर किसी अन्य ने नामांकन भी नहीं किया। परिणाम यह हुआ कि कागेरी को एकतरफा जीत मिली और वो स्पीकर चुन लिए गए।