Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विशाल डडलानी ने बनाया ‘AAP’ का कैंपेन सॉन्ग, केजरीवाल करेंगे लॉन्च

 

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से कमर कसने में जुटी है। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए कैंपेन गीत भी तैयार कराया है। इस गीत को हिंदी फिल्म जगत के मशहूर गीतकार और गायक विशाल डडलानी ने कम्पोज और गाया है। पार्टी 11 जनवरी को इसे जारी करेगी।

विशाल डडलानी आम आदमी पार्टी के प्रशंसक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए कैंपेन गीत विशाल डडलानी ने ही बनाया और गाया था।
इस संबंध में पार्टी का कहना है कि 11 जनवरी को यह गीत औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो खुद अरविंद केजरीवाल प्रचार के इस गीत को लांच करेंगे। गीतकार विशाल डडलानी पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने दिल्ली आए भी थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में विशाल डडलानी ने ‘पांच साल केजरीवाल के’ शीर्षक से गीत लिखा और गाया था। इस चुनाव के लिए ‘लगे रहो केजरीवाल’ शीर्षक से उन्होंने गीत बनाने, संगीत कंपोज करने के साथ ही इसे अपना स्वर भी दिया है। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए 20 सेकंड का ऑडियो वीडियो जारी करते हुए कैंपेन गीत शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है।