Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विराट और अनुष्का ने भी किया दान लेकिन धनराशि का नहीं किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में रकम जमा करवाई है। विराट कोहली ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी,हालांकि उन्होंने कितनी राशि दान में दी है,उसका खुलासा नहीं किया है।

विराट कोहली ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, ”मैं और अनुष्का प्रधानमंत्री सहायाता कोष को अपना सपोर्ट दे रहे हैं। कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। इस योगदान के पीछे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है भारत के नागरिकों की सहायता करना।

यह योगदान कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में गरीब नागरिकों की मदद करते हुए उनके दर्द को कुछ हद तक कम करने की एक कोशिश है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1071 मामले सामने आए हैं। इस बीमारी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 100 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले अब तक महाराष्ट्र में सामने आए हैं।