Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नकाब पहनने पर प्रतिबंध के खिलाफ हांगकांग में हुआ जबरदस्त विद्रोह प्रदर्शन, सभी तरह की रेल सेवाएं बंद

हांगकांग। हांगकांग में नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाए जाने से हिंसा भड़क उठी है। यहां पर आम लोगों की आवाजाही के लिए रेल सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गई हैं। हांगकांग की नेता कैरी लैम ने चार महीने से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए बीते शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया और नकाब पहनने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने नकाब पहनकर इसका विरोध जताया था।

लैम ने कहा था कि औपनिवेशक काल में बने आपातकालीन नियामक अध्यादेश के तहत उन्होंने आदेश दिए हैं, जिसके तहत विधायिका को नजरअंदाज कर सकती है और आपातकाल या सार्वजनिक जोखिम के समय कोई भी कानून बना सकती है। उन्होंने शुक्रवार को कहा है, “हमें उम्मीद है कि नया कानून हिंसक प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों को हतोत्साहित करेगा और पुलिस की मदद करेगा।’

यही नहींलैम के इस आदेश को लेकर हांगकांग में विद्रोह प्रदर्शन और भी ज्यादा तेज हो गया था। ज्यादातर कामकाजी लोगों की भीड़न  सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और कुछ प्रदर्शनकारियों ने चीन समर्थक बैनर भी फाड़े थे। इस दौरान लोगों ने हांगकांग के लो प्रतिकार करेंगे जैसे नारे भी लगाए हैं। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर आसू गैस के गोले छोड़े हैं। प्रदर्शन के चलते शनिवार को एयरपोर्ट लाइन ट्रेन सेवाओं समेत रेल सेवाएं भी निलंबित रहीं।