Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका-निक ने मनाया होली का जश्न, बच्चों के साथ किया … VIDEO

बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज के लिए फेमस होने वाली प्रियंका चोपड़ा ने होली को बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया. उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाया और इस दौरान वह बहुत बेहतरीन नजर आए.

आपको याद हो कुछ दिन पहले प्रियंका चोपडा़ और निक जोनास ईशा अंबानी की होली की पार्टी में जमकर धमाल मचाते नजर आए थे और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें निक जोनास के साथ रंगों से सराबोर हैं.

आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो पुणे का है. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर कुछ लड़के बाल्टी भरकर पानी फेंक देते हैं और यह बच्चे प्रियंका चोपड़ा पर भी बाल्टी भरकर पानी फेंकते हैं जिसके बाद प्रियंका इधर-उधर बचती दिखाई देती हैं.

वहीं निक जोनस खामोश खड़े रहते हैं, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे निक जोनस पर भी पानी फेंक देते हैं लेकिन निक बच जाते हैं. इस समय निक प्रियंका का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.

वहीं आपको पता ही होगा प्रियंका चोपड़ा होली का त्योहार मनाने के लिए निक जोनस के साथ भारत आई थीं और उन्होंने ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति निक जोनास और बॉलीवुड के बाकी सितारों के साथ जमकर होली भी खेली. फिलहाल निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है.