Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुलपति ने 9 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया पदोन्नत

सिरसा।(सतीश बंसल)   चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक व कुलसचिव डा.
राजेश कुमार बंसल ने 6 चौकीदारों सुशील, पवन, दिनेश, पृथ्वी, जगदीप, रोहताश व रसोइया राजेश को परिचायक
के पद व धर्मवीर दफ्तरी को लिपिक व लीलूराम को दफ्तरी के पद पर पदोन्नत किया है। एम्प्लाइज वैल्फेयर
एसोसिएशन (एनटी) के प्रधान रविंद्र सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को
पदोन्नति देकर धर्माथ का कार्य किया है।

पदोन्नति से इन कर्मचारियों का हौंसला और बढ़ेगा। वे और भी बेहतर
तरीके से अपने कार्य को अंजाम देंगे। कर्मचारियों की पदोन्नति पर विश्वविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन ने
विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया। इस मौके पर उपप्रधान संजय पहलवान, महासचिव डा. सुरेंद्र हांडा,
सचिव राजेश टुटेजा, खचांजी प्रवीन कुमार, अनिल गुज्जर व कुलपति के सचिव धर्मवीर मौजूद थे।