Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विहिप ने निकाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभामहिलाओं ने भी कार्यक्रम में की बढ़चढ़कर भागीदारी यात्रा

सिरसा।।(सतीश बंसल ) श्री राम नवमी की पूर्व संध्या पर विहिप बजरंग दल और दुर्गावाहिनी की बहनों ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा बाइक्स और स्कूटी के साथ डीजे की धुन पर राष्ट्र भक्ति के गीत और जयघोष लगाते हुए निकाली। नगर संयोजक संदीप शर्मा ने बाइक पर तिरंगा झंडा लेकर यात्रा की अगुवाई की। यात्रा शहर के बीच बाजार स्थित नेहरू पार्क से 11 बजे शुरू होकर अनाज मंडी और सभी बाजारों से गुजरते हुए हिसार रोड पर फ्रेंड्स कॉलोनी में पंचेश्वर धाम में पहुंच कर सम्पन्न हुई। यात्रा का सभी बाजारों में और फ्रेंड्स कॉलोनीवासियों और धाम के सभी श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यात्रा में 142 बाइक्स और स्कूटी जिन पर 2-2 सवार झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए, जिनमें 12 बाइक्स और स्कूटी दुर्गावाहिनी की बहनों की थी। इनके अतिरिक्त यात्रा में शहर के प्रमुख समाजसेवी, राजनेताओं और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस अवसर पर विहिप के विभाग अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा, जिला मंत्री सतीश कुमार निर्मल, जिला सेवा प्रमुख सुरेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष राकेश कटारिया, नगर मन्त्री गौरव शर्मा, बॉबी चंडालिया, अरुण खट्टर, संदीप मेहता, राज पंडित कृष्ण हिन्दू उपस्थित थे। विहिप के जिला अध्यक्ष हरिकिशन गोयल ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। यात्रा के समापन पर सभी को जलपान और प्रसाद शहर की धार्मिक संस्थाओं ने स्वेच्छा से किया। यात्रा में प्रान्त के बजरंग दल संयोजक सुशील चौधरी ने प्रान्त विहिप के प्रतिनिधि के रूप में भागदारी करते हुए अपने संबोधन में बजरंगियों में नई ऊर्जा का संचार किया। राष्ट्र सेविका समिति की बहनें मन्जू शर्मा, सुनीता शर्मा, रिटा मानव, सुरसती सहित अन्य शामिल  रहीं। युवा वीरू, मोंटी व धर्म जागरण मंच से यशपाल ने युवा शक्ति में अलग सा जोश भरा। वहीं यात्रा में चोपटा से मांगेराम, शिव शंकर, देवेंद्र, ऐलनाबाद से लोकेश जोशी ने यात्रा में हिंदू जागृत करने के नारे लगाए। जिला संघ चालक डा. सुरेंद्र मल्होत्रा का भी आशीर्वाद मिला। इस मौके पर हरिओम भारद्वाज, अमन चोपड़ा, सुनील बामनिया, नारायण सिंह पाल, सुरेश पंवार, नवीन रोड़ी, भावना शर्मा, बिमला सिंवर सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।