Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्मृति स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ वाजपेयी का अंतिम संस्कार, बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली। भारत रत्न, कवि, पत्रकार और देश के पूर्व राष्ट्रपति अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को राष्ट्रीय सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली के स्मृति स्थल में बेटी नमिता ने वाजपेयी को मुखाग्नि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नर्मला सीतारमण, समेत कई विदेशी नेता भी मौजूद रहे।

सवा सौ करोड़ देशवासियों के नम आंखो से वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम 4.56 स्मृति स्थल पर हुआ। वाजपेयी का अंतिम संस्कार हिंदू रीतिरिवाज के मुताबिक पूरे मंत्रोच्चार के साथ हुआ। बेटी नमिता ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

93 वर्षीय वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी की समस्या के चलते निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे और उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके मूत्राशय में संक्रमण फैल गया था। एम्स में आखिरी सांस ली। राजनीति के ‘अटल’ कहे जाने वाले वाजपेयी के देहांत की खबर के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है।