Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब उत्तराखंड पुलिस टिक टॉक के जरिए आम लोगों को करेगी जागरुक

देहरादून। आपने लोगों को टिक टॉक का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए ही करते हुए देखा होगा लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टिकटॉक का इस्तेमाल अब उत्तराखंड पुलिस करने जा रही है, वह भी अपने मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि आम जनता को जागरुक करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने यह फैसला लिया है।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

राज्य पुलिस ने आम लोगों से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने के लिए लोकप्रिय चीनी वीडियो प्लेटफॉर्म टिक टॉक से हाथ मिलाया है। बताते चलें कि इससे पहले केरल पुलिस भी टिक टॉक के जरिए ऐसा ही काम कर चुकी है, यही नहीं केरल पुलिस के टिक टॉक पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स भी हैं। वहीं अब उत्तराखंड पुलिस भी इसके जरिए आम लोगों से जुड़ेगी।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि हमारा मानना है कि टिक टॉक के जरिए हम लोगों तक अपने संदेश पहुंचाने में सक्षम होंगे। हम लोगों से व्यक्तिगत तौर पर आसानी से जुड़ पाएंगे। अशोक कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस टिक टॉक वीडियो ऐप के जरिए सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरुकता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लोगों से साझा करेगी।