Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश प्रयागराज : सोने और चांदी के दामों में आया बदलाव ।

प्रयागराज की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव ₹48380 रहा। कल की तुलना में सोने का भाव ₹360 अधिक रहा है वहीं 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹65090 रहा जहां कल सोने का भाव ₹48020 और चांदी का भाव 64800 रुपए था।

सोने की खरीदारी से पहले हॉल मार्क रखें ध्यान-
सोना खरीदते समय की गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखें हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें, हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
हॉल मार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन नियम और रेगुलेशन का काम करती है, 24 कैरेट सोने से नहीं बनती ज्वेलरी, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोने का मानक है, लेकिन इसके गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।