Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ में होने जा रहे अर्बन कॉन्क्लेव ऑन न्यू अर्बन इंडिया में दिखेगा उत्तर प्रदेश मेट्रो का स्टाल

तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश भर की परियोजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश में चल रहे सभी मेट्रो के कार्यों को मानचित्र, चित्र व लेख के ज़रिये दर्शाया जायेगा।

अभी उत्तर प्रदेश के अंदर कुल 03 मेट्रो परियोजनाओं में से एक का सञ्चालन व दो का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है।

लखनऊ मेट्रो परियोजना बीतें 05 सितम्बर 2021 को अपने 04 वर्षों में कुल 3.50 करोड़ यात्रिओं के साथ सफर कर चुकी है। वहीं कानपुर मेट्रो में सिविल निर्माण का कार्य बीते 02 अक्टूबर 2021 को पूरा कर किया है व आगरा मेट्रो के ऊपरी कॉरिडोर पर पहला यू- गर्डर लगने का कार्य प्रारम्भ होने वाला है।

प्रदर्शनी में लखनऊ मेट्रो ट्रैन के साथ साथ कानपुर मेट्रो की ट्रैन व टनल बोरिंग मशीन के वर्किंग मॉडल को लगाया गया है।