Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी रविवार 5 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

लखनऊ, 05 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी रविवार 5 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 50 साल आज पूरे हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अजय मोहन बिष्ट के रूप में हुआ था। पौड़ी गढ़वाल अब उत्तराखंड में पड़ता है। योगी आदित्यानाथ एक भारतीय हिंदू भिक्षु और राजनीतिज्ञ हैं, जो 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 22वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यान 23 करोड़ की जनता के मुखिया होते हुए एक साधारण जिंदगी जीते हैं। योगी आदित्यनाथ के पास अपनी कोई कार या खेती वाली जमीन भी नहीं हैं। आइए योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर, जानें वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में गोरखपुर शहरी सीट से जीते थे।

चुनाव के दौरान ही अपने चुनावी हलफनामे में योगी ने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया था। अपने चुनावी हलफनामे में योगी आदित्यनाथ ने 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 054 रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 1.54 करोड़ में हाथ में नकदी, छह बैंक खातों की शेष राशि और बचत शामिल है। योगी आदित्यनाथ के पास अपनी कोई कार नहीं है। और नाही कोई लैंड प्रोपर्टी है। अपने चुनावी हलफनामे में सीएम योगी ने कहा था उनके पास कोई कृषि या गैर-कृषि संपत्ति नहीं है। इसी हलफनामे में कहा गया है कि उनके नाम पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं है और न ही उनकी कोई देनदारी है। योगी आदित्यनाथ के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।