Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अयोध्या फैसले पर दिग्विजय के ट्वीट पर भड़के यूजर्स, बताया-जयचंद की औलाद’

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने अयोध्या मामले पर सवाल उठाया है, जिसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया ट्वीटर पर यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं और जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उन्हें जयचंद की औलाद तक बता दिया है। हालांकि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने रविवार को दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक यूजर्स की नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट पर अयोध्या फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि राम जन्मभूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया, हम आभारी हैं। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि ‘माननीय उच्चतम न्यायालय ने राम जन्म भूमि फैसले में विवादित ढांचा को तोड़ने के कृत्य को गैर कानूनी अपराध माना है। क्या दोषियों को सजा मिल पायेगी? देखते हैं। 27 साल हो गये।

इस पर सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने दिग्विजय का समर्थन किया है और सजा की मांग की है, लेकिन यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है और वे जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कोई कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कोई उन्हें जयचंद की औलाद निरुपित कर रहा है तो उन्हें कांग्रेस को दफन करने में सहयोगी बता रहा है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

नीरज कुमार सिंह नाम के यूजर्स ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि ”कैसे बेशर्मी है ये इसको राम मंदिर बनने के रास्ता साफ होने पर कोई खुशी नहीं है जयचंद की औलाद”

सच बोलने की कोशिश नाम के यूजर्स ने लिखा है कि ”1984 के दंगों में कितने सालों बाद मिली थी? अभी भी मिलनी है? कांग्रेस का किया एक वादा आप लोग बता दो उसने पूरा किया हो, एक वादा? बस एक।’ ट्रू इंडियन नामक एक यूजर्स ने लिखा है कि वो तो पता नहीं….लेकिन अच्छी भली कांग्रेस को नेस्तानाबूत और बर्बाद करने में आपने अपने वाहियात बयानों और कुकर्मों से जो अहम भूमिका निभाई है…उसकी क्या सजा मिलनी चाहिए वो बताइये पहले।

-भगत सिंह ने लिखा है कि ”चिचा एक आप ही हो जो कांग्रेस को दफन करने में राहुल गाँधी का तन मन से सहयोग कर रहे हो बाकी तो सब मोह माया है… ”

-जीतेश सिंह लिखते है ”चचा कांग्रेसी कितना भी मुखौटा पहन लें उसका हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आ ही जाता है। सुप्रीम कोर्ट को सबसे पहले सिक्खों का कत्लेआम कराने वाले गांधी परिवार और उसके चमचों को सजा देना चाहिए”