Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फेसबुक से महिलाओं की फोटो निकाल बनाता था अश्लील, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठता था रुपए

 

 

 

गाजियाबाद। मुरादनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक से महिलाओं की फोटो निकालकर करके उन फोटो का चेहरा अश्लील फोटो पर लगा देता था। इसके बाद उन महिलाओं को ब्लैकमेल किया करता था।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपित मनोज त्यागी के मोबाइल फोन से 100 से ज्यादा महिलाओं के फोटो मिले हैं। यह सभी फोटो उसने फेसबुक से डाउनलोड किए हैं। मनोज एक सॉफ्टवेयर के जरिए फेसबुक से डाउनलोड किए गए फोटो का चेहरा क्रॉप करता था और अश्लील फोटो पर जोड़ देता था।

एसएसपी के मुताबिक, पकड़ा गया मनोज त्यागी दिल्ली में भी कई महिलाओं को शिकार बना चुका है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।