Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान, अपनाये ये घरेलू टिप्स…

अगर किसी महिला के चेहरे पर अनचाहे बाल हों तो उसकी खूबसूरती पर ये दाग की तरह होते हैं। कुछ महिलाएं पार्लर में जाकर इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाती हैं, वहीं आपको बता दें कि इन अनचाहे बालों की समस्या से निजात पाने में बेसन बहुत सहायक होता है।

बेसन का कई तरह से इस्तेमाल करके अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल हैं तो आप भी बेसन से जुड़े इन घरेलू टिप्स को अपना सकती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में …

बाल हटाने के गजब टिप्स 

  • बेसन में चीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं, जब ये सूख जाए तब चेहरे को गरम पानी से धो लें। 
  • बेसन में थोड़ी सी हल्दी और दूध डालकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं, जैसे ही थोड़ा सा सूख जाए तब चेहरे को दोनों हाथों से रगड़ें। इसके बाद गर्म पानी से चेहरे को धोएं, चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का ये नायाब तरीका है।
  • शहद में बेसन मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें, 10 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। इसका नियमित उपयोग करने से बालों की ग्रोथ कम हो जाती है।