Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : सुरेश राणा समेत 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल बुधवार को हुआ। राजभवन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में योगी के 23 मंत्रियों ने शपथ ली।

इनमें छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री शामिल हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। वहीं मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले पंच मंत्रियों ने इस्तीफा दिया।

कैबिनेट मन्त्री

महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

राज्य मन्त्री

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत,
नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

स्वतंत्र प्रभार

नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।