Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी विधानसभा उपचुनाव : मैनपुरी, रामपुर में सपा आगे और मुजफ्फरनगर में भी भाजपा पिछड़ी

Dimple Yadav | source twitter

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) बढ़त बनाए हुए है। वहीं रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी सपा और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं।

प्रदेश की चर्चित मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव 65,752 वोटों से आगे चल रही हैं। मैनपुरी संसदीय सीट की सभी पांच विधानसभा सीटों- मैनपुरी सदर, करहल, भोगांव, जसवंत नगर और किशनी में डिंपल ने बढ़त बना रखी है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीजेपी के रघुराज शाक्य अपने बूथ (धौलपुर) पर भी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में मैनपुरी में डिंपल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

चाचा शिवपाल के गढ़ में बहू डिंपल को मिले सबसे अधिक वोट
सबसे अहम बात यह है कि शिवपाल यादव के इलाके जसवंतनगर में डिंपल यादव ने निर्णायक बढ़त बना ली है. यहां डिंपल को सबसे ज्यादा (38,111) वोट मिले हैं। जसवंत नगर विधानसभा में डिंपल यादव को अब तक 67,188 और रघुराज सिंह शाक्य को 29,077 मत मिले हैं। इस बीच मैनपुरी में जीत की खूशबू मिलने के बाद अखिलेश यादव लखनऊ से वहां के लिए रवाना हो गए हैं। मैनपुरी में डिंपल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।