Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र ने कुछ इस अंदाज में किया बापू को याद, दिया बड़ा संदेश

नई दिल्ली। दुनिया को अंहिसा के रास्ते पर चलने का नारा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर न केवल भारत उन्हें याद कर रहा है, बल्कि दुनिया के तमाम देश इस मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी महात्मा गांधी को याद किया है और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महात्मा गांधी ने एक ऐसे अहिंसक आंदोलन की शुरुआत की है, जिसने इतिहास को बदल कर रख दिया। उन्होंने यह भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में भी हम महात्मा गांधी के आदर्शों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से ट्वीट किया गया कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें किसी भी तरह की मुश्किल परिस्थिति का सामना अहिंसा से करने की प्रेरणा देते हैं।

यही नहीं संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस ट्वीट के साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें एक बंदूक की प्रतिमा बनी हुई है। हालांकि यह प्रतिमा थोड़ी अलग है, क्योंकि इसमें बंदूक की नली बंद है, जो कि हिंसा नहीं बल्कि अहिंसा का संदेश देती है। इसको स्वीडिश कलाकार कार्ल फ्रेडरिक ने डिजाइन किया है।