Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्री स्तर के सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शंघाई में एससीओ की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए वह मंगलवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच चुके हैं। वह उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं। इस दौरान वह एससीओ देशों को रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। प्रभावशाली समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन से लगभग तीन सप्ताह पहले इस एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्री स्तर की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

फिलहाल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताशकंद के दौरे के दौरान उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी में दी है कि बातचीत के दौरान उन्होंने भारत-उज्बेकिस्तान रक्षा संबंधों की समीक्षा की है।उनका कहना है कि ‘हमारा सहयोग एक ठोस नींव पर आधारित है और आने वाले दशकों में यह बढ़ता रहेगा।