Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम पंचायत को मिलेगा 11 लाख रुपये का प्रोत्साहन : उपायुक्त पार्थ गुप्ता

सिरसा 19 अक्टूबर।(सतीश बंसल)
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य पंचायत आम चुनाव

2022 की घोषणा के अनुसार जिला सिरसा के ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव 09 नवंबर
2022 तथा सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव 12 नवंबर 2022 को होंगे।
उन्होंने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के
चुनाव में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, सरपंच, पंच, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को
प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि जो ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी जाएंगी, उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 11 लाख रुपए
मिलेंगे। जिन ग्राम पंचायतों में केवल सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, उस पंचायत को 5 लाख की राशि
मिलेगी। जिन ग्राम पंचायतों में केवल पंच का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, उसे 50 हजार की राशि पंचायत को दी
जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद् के सदस्य का चुनाव सर्वसम्मति से होने पर प्रति सदस्य 5,00,000
रुपये की राशि जिला परिषद् को दी जाएगी। पंचायत समिति के सदस्य का चुनाव सर्वसम्मति से होने पर प्रति
सदस्य 200000 रुपए की राशि पंचायत समिति को दी जाएगी।
उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2022 हेतु जिला सिरसा के ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता से
अपील है कि वे अपने गांवों में आगामी चुनाव को सर्वसम्मति से सम्पन्न करवाये ताकि सरकार से प्रोत्साहन राशि
प्राप्त करके जिला सिरसा को सर्वसम्मति चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हो सकेऔर यह
प्रोत्साहन राशि गांवों के विकास में काम आ सके