Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा

यूक्रेन : शुक्रवार को अमेरिकी टीवी चैनल CNN को दिए इंटरव्यू में ज़ेलेंस्की ने कहा कि CIA के डायरेक्टर ने हाल में जो बताया था उससे वो चिंतित हैं। सीआईए के डायरेक्टर ने गुरुवार को कहा था कि रूस अपने हमले के दौरान सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा, “हमें डरने के बारे में नहीं सोचना चाहिए बल्कि तैयार रहना के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन यह यूक्रेन के लिए सवाल नहीं है, मुझे लगता है कि पूरी दुनिया के लिए है।

बीते महीने क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा था कि रूस परमाणु हथियारों का सहारा तभी लेगा जब उसके अस्तित्व को ख़तरा होगा। ज़ेलेंस्की से रूस के युद्धपोत मोस्कवो के डूबने पर भी सवाल पूछा गया लेकिन इस बात को लेकर संदेह है कि वो दो यूक्रेनी मिसाइलों के हमले में डूबा है। इस पर उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि यह अस्तित्व में नहीं रहता. हमारे ख़िलाफ़ यह मज़बूत हथियार है। यह डूब रहा है तो यह हमारे लिए दुखद घटना नहीं है। रूस के आई हमारे देश के ख़िलाफ़ हमले के लिए कम हथियार होंगे तो हमारे लिए बेहतर है।