Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बुलंदशहर : मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

 

बुलंदशहर। जनपद में बृहस्पतिवार देर रात दो अगल-अलग इलाकों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ को गई। मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। देहात पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश लोकेश को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, शिकारपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरिफ को मुठभेड़ के दौरान दबोचा। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है। घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों मुठभेड़ों में पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड हुई फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान इनामी लोकेश और आरिफ गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देशी तमंचा और करतूस बरामद किए हैं।