Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई: सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रयागराज: कांग्रेस के खिलाफ पोल-खोल अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को प्रयागराज में प्रेस वार्ता कर राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि राफेल विमान सौदे को लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए का टेस्ट भी जनता करेगी। जो कामदार है वो ईमानदार है, जो नामदार है वह चोर है।

1984 में हुए सिख दंगे पर आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के फैसले का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा है कि देर से ही सही लेकिन दुरुस्त फैसला आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई है। अब इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी को देश की जनता को जवाब देना पड़ेगा।

बता दे उधर राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस को निशान बनाते हुए कहा कि फ्रांस से 36 लड़ाकू विमानों की खरीद का विरोध कर कांग्रेस देश की सुरक्षा तैयारियों से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस सरकार तो भ्रष्टाचार में डूबी थी, लेकिन भाजपा सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। सच्चाई की जीत हुई है। क्योंकि इस बार रक्षा सौदा किसी बिचौलिए के माध्यम से नहीं, बल्कि सरकार ने सीधा खरीद की है। राफेल का सौदा सरकार और सरकार के बीच हुआ है।