Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साबरमती आश्रम में डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ने चलाया चरखा, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

गुजरात। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा के पहले हिस्से के तहत सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रंप महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पहुंचे। ट्रंप ने यहां जूते उतारे और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद साबरमती आश्रम में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने चरखा चलाकर सूत काता।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाया। साबरमती आाश्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें यहां से जुड़ी बातें बताईं। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया को गांधी जी के ‘तीन बंदर’ की प्रतिमा के बारे में भी जानकारी दी।

ट्रंपने विजिटर्स बुक में एक संदेश लिखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम में विजिटर्स बुक में एक संदेश लिखा, ‘मेरे परम मित्र प्रधानमंत्री मोदी, थैंक्यू, वंडरफुल विजिट!’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं। वहां यहां नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।