Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उन्नाव में ट्रिपल मर्डर : गांव के बाहर तालाब में मिले मां और दो बेटियों के शव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में डबल मर्डर केस से हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि जिले में मां और बेटियों की हत्या स दहशत का माहौल है। पूरा मामला औरास थानाक्षेत्र के पूरन खेड़ा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद गांव के बाहर सभी शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

बताया जा रहा है सभी शवों के गले के कपड़े का फंदा लगा हुआ है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतका का नाम सरोजिनी है। मंगलवार सुबह ही तालाब के पास सरोजिनी और उसकी 8 साल और 4 साल की बेटी का शव बरामद हुआ है।

इस घटना के बाद से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल अभी हत्या की वजह स्पष्ट नही हो पाई है ना ही आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिली हैं।