Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

सिरसा पटवार भवन सिरसा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा का त्रिवार्षिक चुनाव व जिला प्रतिनिधि सम्मेलन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य महासचिव मास्टर प्रभु सिंह व अध्यक्ष अशोक कुमार पटवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज, रेवेन्यू पटवार, नहरी पटवारी, हेमसा, सिविल हॉस्पिटल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, नगर पालिका, एएचपीसीडब्ल्यूडी

हरियाणा मैकेनिकल वर्कर, पैक्स विभागीय यूनियन मौजूद रही। इस मौके पर जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी, जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, जिला प्रेस सचिव राजेश भाकर व जिला प्रेस सचिव व रोडवेज प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, उपप्रधान कृष्णा देवी व सुमित्रा देवी, जिला सहसचिव सुभाष ढाल, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शास्त्री, संगठन सचिव राजेश कुमार, ऑडिटर मास्टर वीर सिंह चुना गया। इस मौके पर बिजली बोर्ड से राज्य  उपप्रधान अविनाश कंबोज व प्रधान रोहताश कुमार शर्मा, पटवार व कानूनगो एसोसिएशन से प्रधान कानूनगो लाभसिंह, प्रधान हरीश कुमार, अध्यापक संघ से जिला प्रधान गुरमीत सिंह व जिला प्रेस सचिव कृष्ण कुमार कायत, रिटायर्ड कर्मचारी नेता किशोरी लाल मेहता, प्रेम कुमार मेहरा, डबवाली ब्लॉक प्रधान राहुल शर्मा, उपप्रधान नोमिस बिश्नोई, शारीरिक शिक्षक समिति 2010 से जिला प्रधान कुलवंत सिंह, पीटीआई रविराज सिंह, रमेश कंबोज, यशपाल संधा, विनोद भट्टी, नगर पालिका से नेता संजय कुमार, मनजीत कौर, राजो देवी, स्वास्थ्य विभाग से उपप्रधान अमित कुमार, पैक्स से नेता कृष्ण कुमार व सिरसा जिला के सभी ब्लॉकों के प्रधान व सचिव व कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।