Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाराबंकी : यूपीपीसीएस 2018 में चयनित अधिकारियों का शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

जनपद बाराबंकी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 यूपी पीसीएस से चयनित 22 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का आधारभूत प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ l

जिसके तहत कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, अभिहित अधिकारी के द्वारा नव चयनित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

अभिहित अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समस्त नव प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करके खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, खाद्य सुरक्षा का दायित्व समाज हेतु सुनिश्चित करने की अपरिहार्यता के विषय में बताया गया।

जिलाधिकारी ने नव नियुक्त सुरक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण उपरान्त राजस्व प्रशासन व अन्य विभागों से समन्वय करते हुए उन्हें मिली तैनाती जनपद में कर्मठता, लगन व निष्ठा से र्का करने हेतु प्रेरित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा नव प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन करते हुए कार्यो हेतु निष्ठा से अनुपालन के लिए प्रेरित किया गया।