Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टोक्यो ओलंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैण्ड को 1-0 से हराया

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में अपने शुरुआती तीन मैचों में हार झेलने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरकार जीत दर्ज करते हुए आयरलैण्ड को 1-0 से हरा दिया।

इस मुकाबले में पहले क्वार्टर तक दोनों टीमों ने कोई भी गोल नहीं किया था। भारत ने पहले रक्षात्मक खेल खेला,हालांकि भारतीय टीम को गोल करने का मौका मिला ,लेकिन भारतीय महिला टीम पिछले मैचों की तरह मौका चूक गयी। भारत को शुरूआती समय में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन भारतीय टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

हाफ टाइम तक दोनों टीमों मे से कोई भी गोल नहीं पाई। तीसरे क्वार्टर में भारतीय महिला टीम नें अपनी रणनीति में बदलाव किया और आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया। खेल के आखिरी मिनट में भारत की ओर से एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया। इसी के साथ रानी रामपाल की टीम ने आयरलैण्ड की टीम को 1-0 से हरा दिया।

बता दें कि इससे पहले खेले गए तीनों मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में भारत को नीदरलैण्ड ने 5-1 से, दूसरे मैच में जर्मनी ने 2-0 से और तीसरे मैच में ग्रेट ब्रिट्रेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से हराया था।