Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर आज सभागार मे की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

उत्तर प्रदेश योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर आज बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने शहर के कलेक्ट्रेट सभागार मे की प्रेस कॉन्फ्रेंस। पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यो एवं उपलब्धियां गिनाई।

किसान आन्दोलन के बारे मे पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि वो किसान नही है बल्कि राजनैतिक दल के लोग है।जो सिक्खसतान व पाकिस्तान से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि अगर किसान प्रदर्शन करता तो हम लोगो को भोजन, सेब,सब्जी व गेहूॅ नही मिलता।

सांसद ने कहा कि वो टिकैत नही डकैत है।जो लोग कनाडा व विदेश से पैसा आ रहा है।उसकी जांच हो रही है। सांसद ने किसान आन्दोलन मे आतंकी फंडिंग होने पर कहा कि कि इसमे दो राय नहीं है।

रिपोर्ट – शादाब हुसैन