Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इलाके के बंटवारे के विवाद में किन्नर को गोली मारी

 

 

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की मधुबन-बापूधाम कॉलोनी में रविवार सुबह एक किन्नर थर्ड जेंडर को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मधुबन बापूधाम कॉलोनी निवासी किन्नर आंचल आज सुबह पार्क में घूम रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार दो लोग मौके पर पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद किन्नर जमीन पर गिर गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल किन्नर को पास के ही एक निजी में अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पैर में गोली लगी है और स्थिति खतरे से बाहर है। उधर घायल किन्नर के साथियों ने पुलिस को बताया कि गुड्डी व आंचल के बीच इलाके में बधाई के पैसे वसूलने को लेकर सीमा विवाद चल रहा था। आंचल ने गुड्डी से खुद को खतरा बताकर पुलिस में भी इसकी सूचना दी थी। इसलिए प्रारम्भिक जांच में मामला किन्नरों के बीच इलाके के बंटवारे से सम्बंधित लग रहा है।