Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड फिल्मों के लिए यह साल काफी मुश्किल गुजर रहा है। कुछ फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पायी हैं।

बॉलीवुड फिल्मों के लिए यह साल काफी मुश्किल गुजर रहा है। कुछ फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पायी हैं। करण जौहर निर्मित वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जीयो की दूसरे हफ्ते में हालत अच्छी नहीं है। दूसरे वीकेंड में फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आया था, मगर उसके बाद फिल्म लगातार गिरती चली गयी। गनीमत यह रही कि जुग जुग जीयो के कलेक्शंस वर्किंग वीक में एक करोड़ से ऊपर बने रहे थे। गुरुवार को थॉर लव एंड थंडर के रिलीज होने के बाद फिल्म के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है।

जुग जुग जीयो ने गुरुवार 7 मई को दो हफ्ते पूरे कर लिये और फिल्म ने 73.71 करोड़ का नेट कलेक्शन दो हफ्तों में किया है। गुरुवार को फिल्म ने एक करोड़ ही जमा किये, जबकि दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को 4.75 करोड़ और रविवार को 6.10 करोड़ का कलेकशन किया था। सोमवार को फिल्म ने 1.80 करोड़, मंगलवार को 1.75 करोड़ और बुधवार को 1.62 करोड़ जमा किये थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। जुग जुग जीयो ने पूरे सात दिनों में जितना कारोबार किया है, उससे थोड़ा कम थॉर लव एंड थंडर ने पहले ही दिन कर लिया। अगर पहले हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस की तुलना करें तो दूसरे हफ्ते में हालात काफी नाजुक हैं। जुग जुग जीयो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 9.28 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को 12.55 करोड़ और रविवार को 15.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पहले सोमवार को फिल्म का नेट कलेक्शन 4.82 करोड़ रहा था, जबकि मंगलवार 4.52 करोड़, बुधवार को 3.97 करोड़ और गुरुवार को 3.42 करोड़ जमा किये थे। पहले हफ्ते में जुग जुग जीयो ने 53.66 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था।