Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नीलाम होगा बापू का यह विशेष खत, चिट्ठी में लिखी है ये बड़ी बातें…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में विख्यात हैं। उन्हें दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं, यही वजह है कि उनकी इस्तेमाल की हुई चीजे देश ही नहीं विदेश में भी काफी चर्चित है और उसे खरीदने को लोगों में खासा उत्साह है। बापू की कुछ वस्तुएं भी नीलाम की जा चुकी हैं, जिनकी बोली लाखों में लगी। वहीं अब उनकी एक और खास वस्तु की बोली लगने वाली है। जो है उनके द्वारा लिखा एक खास पत्र…

 

अमेरिका में नीलाम होगा बापू का पत्र

दरअसल, महात्मा गंधी द्वारा चरखे के महत्व पर जोर देते लिखा गया एक बिना तारीख वाला खत 5 हजार डॉलर (करीब 3.5 लाख रुपये) में नीलाम हो सकता है। गुरुवार को अमेरिका के एक नीलामी घर RR ऑक्शन ने इसकी जानकारी दी। नीलामी के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी, जोकि 12 सितम्बर तक चलेगी।

चिट्ठी में लिखी थी ऐसी बात

RR ऑक्शन ने बताया एक बयान जारी करते हुए बताया कि किसी यशवंत प्रसाद को लिखा गया है। खत में गुजराती भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें बापू के हस्ताक्षर मौजूद हैं। पत्र में गांधी ने लिखा है कि हमने जो चरखे के बारे में सोचा था वह हो गया। हालांकि तुमने जो कहा वह सही है, यह सबकुछ करघों पर निर्भर करता है।