Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में गुजरात का ये शहर शामिल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नई दिल्ली। यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 44वें सत्र के बाद गुजरात के हड़प्पा शहर धोलावीरा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल कर लिया गया है। इसी के साथ यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भारत का एक और शहर शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस समाचार से बहुत खुशी हुई है।

यूनेस्को ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। गुजरात में इससे पहले तक तीन विश्व धरोहर स्थल थे। पावागढ़ के पास चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और अहमदाबाद। ऐसे में अब धोलावीरा के यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल होने के बाद गुजरात में 4 विश्व धरोहर स्थल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, इस खबर से बहुत खुशी हुई है। धोलावीरा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र था और हमारे अतीत के साथ हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। विशेष रूप से इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में रुचि रखने वालों को यहां की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
बता दें कि रविवार को तेलंगाना का रामप्पा मंदिर को भी विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया था।