Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आसिफी मस्जिद में डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन का होगा विरोध

 

लखनऊ। मजलिस ए उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन खिलाफ 21 फरवरी को नमाजे जुमा के बाद आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। मौलाना नकवी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 24 फरवरी को भारत आगमन से पहले अमेरिका की क्रूर नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन होना तय किया गया है।

मौलाना कल्बे जवाद की माने तो अमेरिका ने जिस तरह इजराइल के साथ मिल कर सेंचुरी डील को लागू करने का ऐलान किया है और फिलस्तीन को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची है। यमन, शाम और इराक में जिस तरह मजलूम और बेगुनाह इंसानो की हत्या एवं नरसंहार किया जा रहा है और मध्यपूर्व में इजराइल और अमेरिकी आतंकवाद ने तीसरे विश्वयुद्ध के हालात पैदा कर दिए हैं, इसकी जिम्मेदार अमेरिकी राष्ट्रपति की उग्र मानसिकता, राजनीतिक नासमझी और दोहरी नीति है।