Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऐसा कोई सगा नहींं जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नहींं : तेजस्वी

 

 

सहरसा। लालू यादव ने सामाजिक न्याय के लिए नीतीश चाचा से हाथ मिलाया था लेकिन चाचा ने धोखा दिया। चाचा ने जनता को भी धोखा दिया। ऐसा कोई सगा नहींं जिसे नीतीश चाचा ने ठगा न हो। यह बात रविवार को सिमरी बख्तियारपुर स्थित हाईस्कूल मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जफर आलम पार्टी के वफादार सिपाही हैंं। हर बार सिमरी बख्तियारपुर की जनता ने हमें प्यार दिया है। उन्होंने मतदाताओं से 21 अक्टूबर को लालटेन को वोट देकर लालू के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी लोकसभा चुनाव हारे नहीं हैं बल्कि हराये गये हैं। तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहींं जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नहींं। जॉर्ज फर्नाडीस से लेकर शरद यादव तक को नीतीश चाचा ने ठगने का काम किया। केंद्र सरकार ने लालू यादव को जेल में डाला और आज वे जेल में बीमार हैं, लेकिन राजद ने आज तक साम्प्रदायिक शक्ति से समझौता नहींं किया। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति को सताया जा रहा है। गरीब के शासन के लिए जफर आलम को जिताइये। लालूजी को न्याय और बिहार को न्याय दिलाने के लिए जफर आलम को जिताइये।

किसान कह रहे हैं मोदी ने बर्बाद कर दिया : राहुल गांधी

इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने कहा कि यह चुनाव राज्य के लिए यह अहम इसलिए है क्योंकि नीतीश कुमार के राज में अपराध बढ़ गया है। प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश को झूठा और बिहार को गद्दार से मुक्ति देना है। समय है जालिमोंं की साजिश के शिकार लालू यादव को जेल से निकालने का। इसलिए वोट लालटेन को दे। अब्दुल गफूर ने कहा कि 2019 का उपचुनाव 2020 की दिशा तय करेगा। डॉ. अरुण यादव ने कहा कि आपसे प्रार्थना करता हूँ कि यह वोट की लड़ाई नही है। पुरखोंं के अपमान का बदला लेना है। लालटेन जीतेगा तो लालू यादव जेल से बाहर आएंगे। सभा में प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश को झूठा और बिहार को गद्दार से मुक्ति दिलाना है। समय है जालिमोंं की साजिश के शिकार लालू यादव को निकालने का इसलिए वोट लालटेन को दे। विधायक यदुवंश यादव ने कहा कि यह साधारण चुनाव नहींं है। बहुत तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए भ्रम में जाने की आवश्यकता नही है। हमेंं लालू और तेजस्वी के हाथों को मजबूत करना है। सभा की अध्यक्षता विद्यानंद मिश्र, संचालन विनोद यादव ने किया। इस मौके पर भोला यादव, शुएब, लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, रितेश रंजन और मो. फैजुर रहमान सहित अन्य मौजूद थे।