Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजकल ‘औरंगजेब’पर खूब बयानबाजी हो रही

यूपी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल के एक ट्वीट से शुरू हुई थी। जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तुलना ‘औरंगजेब’ से कर दी थी। इसपर सपा ने ट्विटर के जरिए मंत्री को जवाब दिया था। अब इस बयानबाजी में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की एंट्री हो गई है। औरंगजेब वाले बयान पर बोले हुए ओपी राजभर ने कहा,”इस देश के नेता जैसे ही दल छोड़ते हैं हजार बुराई बताने लगते हैं। हिम्मत रहे तो दल में रहते हुए जो कमी हो वह बताने का काम करें। नितिन अग्रवाल जब सपा में थे तो बीजेपी के खिलाफ बोलते थे। अब बीजेपी में हैं तो सपा के खिलाफ बोल रहे हैं। इस देश में 90 फीसद नेता दो मुंहे सांप हैं। इस तरह के बयान की हम निंदा करते हैं।

अखिलेश यादव के नोएडा जाने पर बोले ओपी राजभर ने कहा, ‘जैसा लोग बताते हैं कि सत्ता में रहने के बाद जो मुख्यमंत्री नोएडा गया तो दोबारा सत्ता नहीं पाता है, उनमें भी एक भय व्याप्त रहा, जो भ्रांति थी। उसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा है। योगी नोएडा गए और  मुख्यमंत्री पद दोहरा करके साबित किया कि यह भ्रांति थी। उन्होंने कहा,”जब प्रदेश और देश एक है तो एक जिले को अछूत मान लेंगे? सत्ता में रहने के बाद ये चीजें आदमी की मानसिकता बताती है।