Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भगत सिंह कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू

सिरसा

वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिध गोपीराम सैनी ने भगत सिंह कॉलोनी के लोगों से
किए वायदे को पूरा करते हुए पेयजल पाइप लाइन कार्य को शुरू करवा दिया है। काफी समय से दूषित पेयजल की
समस्या से आहत कॉलोनी के लोगों ने नई पाइप लाइन डलवाने पर गोपीराम सैनी का आभार व्यक्त किया।
गोपीराम सैनी ने बताया कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान शुरू से उनकी प्राथमिकता में शुमार रहा है।
काफी से भगत सिंह कॉलोनी के लोगों को दूषित पेयजल सप्लाई का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार
अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके
बाद गलीवासी उनसे मिले और समस्या से अवगत करवाया, जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर विभाग के
अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया और तुरंत प्रभाव से नई पाइप लाइन डालने का आग्रह किया। उनके


आग्रह पर विभाग ने तुरंत पाइप लाइन का प्रपोजल पास कर दिया, जिसपर वीरवार को गली में पाइप लाइन डालने
का कार्य शुरू हो गया है। लोगों ने भी पाइप लाइन कार्य शुरू होने पर राहत की सांस ली है। वहीं गोपीराम सैनी ने
कहा कि इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा 2024 में बड़ा परिवर्तन लेकर
आएगी। सैनी ने कहा कि समय के साथ-साथ लोगों की सोच भी बदल रही है। भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारों के
शासन से लोग तंग हो चुके हंै और अब एक बार फिर इनेलो को सत्त्ता में लाने को बेताब है। सैनी ने कहा कि
2024 के चुनावों में इनेलो की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला के प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।