Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी का झांसा देकर विधवा से महीनों तक किया दुष्कर्म

 

 

नोएडा। पति के देहांत के बाद विधवा को शादी कर सहारा देने की बात कहकर एक युवक ने कई महिनों तक रेप किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा थाना सेक्टर 49 के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने  बताया कि बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने दो माह पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सत्येंद्र चौधरी नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। उन्होंने बताया कि पति के देहांत के बाद पीड़ित महिला उस युवक के साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप थी। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो उसने इससे इनकार कर दिया और लिव इन रिलेशनशिप से अलग हो गया।

इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर केस दर्ज क आरोपित सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।