Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बारिश से दीवार गिरी, पति-पत्नी समेत गर्भस्थ शिशु की मौत

 

अम्बेडकर नगर। जिले में बरसात का कहर जारी है। रविवार को तड़के जलालपुर थाना क्षेत्र के चकोरा गांव में दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर पति-पत्नी समेत गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गयी।

जलालपुर थाना क्षेत्र के चकोरा गांव में नन्दलाल के मकान की दीवार आज सुबह चार बजे बरसात के कारण संदीप राजभर के खपरैल के मकान पर गिर गयी। इससे खपरैल का मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से उसके नीचे सो रहे संदीप राजभर व उनकी पत्नी वन्दना के साथ ही पेट में पल रहे लगभग आठ माह के शिशु की मौत हो गयी। संदीप की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। गनीमत यह रही कि संदीप के पिता व बहन बाहर सो रहे थे अन्यथा वे भी काल के गाल में समा जाते। उप जिलाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।