Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नहीं रुक रहे दुष्कर्म के मामले, पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम

मेरठ: मेरठ की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि  छात्रा को  नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया  फिर हत्या का प्रयास किया गया । परिजनों ने छात्रा को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

छात्रा की मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और वह दोषियों के गिरफ्तारी और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

*जाने क्या क्या हुवा*

मेरठ की रहने वाली एक छात्रा शहर के जाने-माने इंटर कॉलेज में पढ़ती थी तथा परीक्षा देने के लिए एक दूसरे कॉलेज में गई थी। परीक्षा 4:00 बजे समाप्त हो जाना था। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो घर वाले परेशान हो गए, और खोज बीन चालू कर दीजिए। जब छात्रा 8:30 बजे बेहोशी के हालात में एक ई रिक्शा से घर पहुंची तो उसकी मां डर गई। छात्रा ने अपनी मां से उसके साथ हुए घटना को बताया । परिजनों ने उसे जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया। जब घरवाले पुलिस को सारी बात बताएं तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

*पुलिस का क्या है कहना*

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि एक ई रिक्शा चालक उनके बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। ई रिक्शा चालक पहले नशीला पदार्थ देकर छात्रा को कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने छात्रा पर जोरदार हमला किया। किसी तरह बच बचाकर छात्रा अपने घर पहुंची। और घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। छात्रा को उसके बाद महिला जिला अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। वहां दुष्कर्म की पुष्टि के लिए छात्रा का सैंपल लिया गया है। उसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए।

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को छात्रा की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया , डॉक्टरों का कहना है कि मौत से पहले छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया था उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी थी।

पुलिस के अनुसार पहले जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी पिता ने बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वही एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि छात्रा के भी बयान दर्ज किए गए है।