Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक घंटे में भारत का नंबर वन ट्रेंडिंग ट्विटर अभियान बना पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

सिरसा। (सतीश  बांसल

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किए जा रहे संघर्ष के तहत 16 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजे शुरू हुआ ट्विटर अभियान 3 बजे से पहले ही पूरे भारत का नंबर वन ट्रेंडिंग ट्विटर अभियान बन गया। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का नेतृत्व विजय बंधु, राज्य स्तर पर विजेंद्र धारीवाल तथा जिला सिरसा में राजकुमार मेहता के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर राजकुमार मेहता ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने के लिए ट्विटर अभियान अपने आप में एक सफल अभियान है।

ना केवल सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपितु, जनजन ने इस अभियान में आहुति डाली, क्योंकि यह मुद्दा ना केवल वर्तमान कर्मचारियों का है, बल्कि पढ़ेलिखे युवा वर्ग के भविष्य का भी है। उन्होंने कहा कि आज पूर्ववर्ती सरकारों एवं वर्तमान सरकारों में भूतपूर्व एवं वर्तमान एमएलए, एमपी सहित सभी राजनेताओं को कुछ समय की नेतागिरी करने पर 3-3 पेंशन मिलने के साथसाथ वर्तमान की तनख्वाह भी मिल रही है, जबकि 25 से 30 वर्ष की लगातार सेवा करने के बाद कर्मचारी को किसी भी तरह की पेंशन ना होना और ना ही मेडिकल की सुविधा होना सर्वथा अन्याय पूर्ण है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स कई सैन्य बलों को तथा हरियाणा में 1 जनवरी 2006 के बाद पुलिस विभाग में दिनरात देश की रक्षा करने वाले जुझारू साथियों को भी नई पेंशन स्कीम के अधीन नाम मात्र 1500 से 2000 तक पेंशन मिलने वाली है। इस ट्विटर अभियान के माध्यम से भारत वासियों ने सभी सरकारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में उसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा, जो पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगे आएगी तथा लिखित में वादा करेगी। इस अभियान के माध्यम से समर्थन देने वाले सभी नागरिकों का पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला सिरसा एवं राज्य कार्यकारिणी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति ट्विटर पर अकाउंट बनाकर रखें, ताकि भविष्य में सरकारों को चेताने के लिए विभिन्न आंदोलनों में सोशल मीडिया के द्वारा सहयोग लिया जा सके।