Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छात्राओं को नुक्कड़ नाटक से समझाया ओजोन दिवस का महत्व

चोपटा।(सतीश बंसल)   विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
नाथूसरी कलां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्राचार्य सतवीर ङ्क्षसह ने कहा कि विश्व ओजोन दिवस
मनाने का उद्देश्य लोगों को ओजोन सरंक्षण के लिए जागरूक करना है। ओजोन लेयर धरती के वायुमंडल की एक

परत है, जो सूर्य से सीधे आने वाली किरणों को रोकती है। इससे स्किन कंैसर भी हो सकता है। ओजोन परत सूर्य
की किरणों को एक प्रकार से छनकर धरती पर पहुंचती है। प्राचार्य ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
यही है कि उन पदार्थों का प्रयोग या उत्पादन कम करना, जिससे ओजोन परत को नुकसान पहुंचता है।

पर्यावरण
प्रदूषण को रोकने और और अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, जिससे ऑक्सीजन का निर्माण हो और ओजोन अणु
निर्मित हो सके। वहीं पीजीटी बायोलॉजी टीचर सरिता चौधरी द्वारा छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इस
बारे में विस्तार से समझाया गया। छात्राओं ने भी इस दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर अपनी
जिज्ञासा को शांत किया।