Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नवगठित राष्ट्रवादी पूर्व सैनिक एसोसिएशन का प्रथम बैठक संपन्न

आज विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ स्थित होटल स्टे इन में नवगठित राष्ट्रवादी पूर्व सैनिक एसोसिएशन का प्रथम बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस बैठक में सभी पदाधिकारी एवं अतिथियों का परिचय कराया गया। नवगठित कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार मेहता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव अंशुल मिश्रा प्रदेश सचिव सुचिता नारायण प्रदेश सचिव राम कुमार रमेश कुमार सिंह प्रदेश सचिव अनीता अवस्थी एवं प्रदेश सचिव जीवन प्रकाश तिवारी को नियुक्त पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया एवं संस्था के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार मेहता द्वारा संस्था के उद्देश्यों एवं भविष्य की कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया एवं बताया गया कि यह संस्था गैर राजनीतिक है तथा इसके अंतर्गत सामाजिक चेतना जगाने एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण और कार्य किए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी, इस विशेष बैठक में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में डॉक्टर सत्या सिंह विजय कांत बाजपेई मनु चौहान पंकज श्रीवास्तव ओम सिंह रश्मि जी राज दुबे, मनोज चौहान मुकेश वर्मा उत्तम कुमार संजय मिश्रा एवं इंद्र प्रकाश आदि प्रमुख से उपस्थित रहे एवं संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।