Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सैंड आर्टिस्ट रूपेश ने रेत पर उकेरी ट्रम्प और मोदी की आकृति

 

बलिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगमन पर पूरा देश अतिथि देवो भवः के नजरिए से स्वागत में जुटा है। इसी कड़ी में जिले के सुप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने सोमवार को रेत पर आकृति उकेर कर अमेरिका के राष्ट्रपति का स्वागत अपने अंदाज में किया।

जिले के खरौनी गांव में यानी अपने पैतृक गांव में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत व सम्मान में रेत पर आकृति बनाई तो देखने वालों की भीड़ जुटने लगी। उन्होंने रेत पर जो आकृति बनाई है, उसके पृष्ठभूमि में आगरा का प्रसिद्ध ताजमहल है। इसमें नमस्ते ट्रम्प भी उकेरा गया है।

रूपेश ने बताया कि इसके जरिए मैंने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि 1996 के बाद हमारे देश भारत में फिर एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आ कर हमारे देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसमें हम भारतवासियों को हर्ष की अनुभूति हो रही है। किसी वीटो पावर देश और हर तरफ से मजूत देश अमेरिकी राष्ट्रपति भारत देश के साथ-साथ हमारे अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश के सातवां अजूबा ताजमहल भी देखने के आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे भारतवासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए मैं अपने रेत कला के माध्यम से इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक छोटी सी जगह में कैद करने का प्रयास किया हूं। रूपेश इसके पहले भी विशेष मौकों पर रेत के जरिए आकृतियों को बनाकर संदेश देने का काम करते रहे हैं।