Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नगर आयुक्त व ईओ से मिला व्यापारियों का शिष्टमंडल व्यापारियों को दिया एक सप्ताह का समय

सिरसा। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गंगा राम गुप्ता की अध्यक्षता में नगर आयुक्त डा. सुशील कुमार व ईओ संदीप मलिक से मिला। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक बंदी व हाउस टैक्स प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हो रही परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराना था। व्यापारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि प्लास्टिक बंदी को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है और प्लास्टिक का कारोबार कर रहे व्यापारी अपना स्टॉक निकालने के लिए और समय चाहते हैं, जिस पर अधिकारी ने उन्हें एक हफ्ते का समय और दिया है। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि समाचार पत्रों और सेमिनार द्वारा सरकार इस विषय में जागरुकता अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारी तथा रेहड़ी वालों का चालान फिलहाल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा तथा व्यापारियों से प्लास्टिक बंदी को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। गंगा राम गुप्ता ने इस पर प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। संदीप मलिक को भी एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें की हाउस टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आ रही परेशानियों के बारे में उनको अवगत कराया गया। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मीटिंग में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव सुमित केडिया के अलावा सदस्य कृष्ण मेहता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य आत्म प्रकाश, सीताराम बटन वाला, राजकुमार सोनी, विजय सेठी भी शामिल हुए।