Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए

उत्तर प्रदेश में बकरीद मनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी किया है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित जगहों पर ही कुर्बानी दी जाए। बता दें कि 9 या 10 जुलाई को बकरीद है, जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और बकरों की बिकरी हो रही है। लाखों रुपए में बकरे खरीदे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में सबसे महंगा बकरा बिका है। बताया जा रहा है कि यहां 7 लाख रुपए में एक बकरे की बिक्री हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री ने बड़ा फरमान जारी किया है। सीएम योगी ने बुधवार (7 जुलाई, 2022) को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि बकरीद और श्रावण मास कांवड़ यात्रा समेत आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सतर्क और सावधान रहना होगा। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शरारतपूर्ण भाषण देने वालों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने वाली नीति अपनाई जाए। इसके अलावा, अराजकता फैलाने वालों के साथ भी कठोरता से निपटा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जहां कुर्बानी दी जा रही है वो कोई सार्वजनिक स्थल नहीं हो।

उन्होंने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बात करते हुए कहा, “कुर्बानी के बाद वहां जो भी सॉलिड वेस्ट पड़ा हो उसके निस्तारण की भी व्यवस्था की जाए। चाहे वो आयोजक करे या नगर निकाय या पंचायतीराज विभाग से जुड़े हुए लोग करें। यह व्यवस्था पहले से सुनिश्चित होनी चाहिए कि कुर्बानी के तत्काल बाद उस जगह की सफाई हो जाए ताकि गंदगी ना फैले। सॉलिड वेस्ट भी ऐसी जगह रखें जो बस्ती से दूर हो। नहीं तो बदबू फैलेगी और संक्रामक रोग होने का भी खतरा है। इसे पानी में भी नहीं बहाना है। मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जो रूट उनके लिए बनाए जाएंगे, कांवड़ियों को उसी रूट से जाना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शरारती तत्व किसी तरह की अप्रिय कोशिश करने का प्रयास ना करे।