Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शारदा बैराज के गेट में फंसा तेंदुए का शव, देख लोगों के उड़े होश…

लखीमपुर खीरी: एक तेंदुए का शव शारदा बैराज के गेट नंबर 14 पर रविवार को फंसा दिखाई दिया। इसके बाद नहर विभाग के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नदी से तेंदुए के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शारदा बैराज पर रोज की तरह ही जब बैराज के गेटों का निरीक्षण तैनात कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था, उसी दौरान उन्होंने एक जानवर को गेट में फंसा देखा। जिसके बाद तैनात कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई और उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को। जिसके बाद मौके पर वनरक्षक शारदा नगर धनीराम वर्मा, वनरक्षक निघासन अशोक कुमार , वन दरोगा मनोज यादव, रेंजर निघासन पलटू राम व डीएफओ दक्षिण खीरी बैराज पर पहुंचे। सभी ने पहले स्थलीय निरीक्षण किया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने यह पुष्टि की कि यह एक तेंदुए का शव है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से वन विभाग के अधिकारियों तेंदुए के शव को नहर से बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा है |

अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ नेपाल से आने वाली नदियों के पानीं में बहते हुए शारदा बैराज पहुंच गया होगा।

इसी माह जुलाई मे नेपाल की नदियों से बहकर एक गैंडा गिरजापुरी बैराज से होते हुए घाघरा नदी में बहता हुआ ईसानगर के पास पाया मिला था। जिसकी मौत कई दिन पहले हुई थी। निघासन रेंजर पलटू राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही यह भी पता चल पाएगा कि यह तेंदुआ भारत का है या नेपाल का है।